धर्म छिपाकर युवती को शादी का झांसा देकर किया रेप, बनाई अश्लील वीडियों, ब्लैकमेलिंग का आरोप

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी दूसरे समुदाय के युवक पर नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करने वाली जिला शाहजहांपुर की एक युवती ने झूठ बोलकर शादी का झांसा देकर रेप कर अश्लील वीडियो बनाने व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2022 में उसके मोबाइल नंबर पर एक युवक ने गलती से फोन किया। इसके बाद युवक ने लगातार संपर्क किया और खुद को उसी की जाति धर्म का बताकर नोएडा में कार मैकेनिक होने
की जानकारी दी। उसने अपनी पत्नी की मृत्यु का बहाना बनाकर युवती से मिलने का प्रयास किया। वर्ष 2023 में युवक युवती के कमरे पर पहुंच गया और वहीं रहने लगा। उसने शादी का प्रस्ताव रखा व बताया कि उसका कारोबार सिंभावली के गांव वेट में है। जब युवती को युवक के दूसरे समुदाय का होने का पता चला, तो उसने शादी से मना कर दिया। युवक ने पांच लाख की मांग की और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है युवक ने फोटो और वीडियो बनाकर उसे बंधक बना लिया और मारपीट की।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












