HapurNewsUttar Pradesh
एक लाख रूपये के पटाखे के साथ युवक गिरफ्तार

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस ने एक लाख रूपये के पटाखे के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक संतोगढ़ी चौराहे पर रमपुरा रोड की तरफ एक आरोपीं कुछ कट्टों में विस्फोटक समान लेकर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी भारत भूषण को गिरफ्तार कर लिया गया।












