News
गंगा एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा हड़कंप

गंगा एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा हड़कंप
हापुड़। सिम्भावली क्षेत्र स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सिंम्भावली क्षेत्र के माधापुर गांव निवासी प्रदीप देर रात घर से बाहर निकले थे। बुधवार सुबह उनका शव एक्सप्रेस-वे पर बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रदीप की मौत की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।











