संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलने से मौत,दहेज हत्या का आरोप

हापुड़। नगर के कविनगर निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सुसर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी स्वाति की शादी भीमनगर निवासी दीपांशुसे हुई थी।
पुलिस के अनुसार पांच मई को विवाहिता प्रांची सुसराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसे पति आनन फानन में देव नंदिनी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से प्रांची की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बुधवार सुबह प्रांची की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतका के सुसर
भीम नगर निवासी वीरपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।











