केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने में गंगा में दूध की धार चढ़ाते हुए की पूजा अर्चना, सरकार ब्रजघाट का कर रही है चहुंमुखी विकास

हापुड़।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। तीर्थ नगरी बृजघाट में केंद्र व प्रदेश सरकार ने काफी योजनाओं से विकास कार्य किए गए हैं,
शुक्रवार सुबह केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री प्रह्लाद सिंह गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पीडब्ल्यूडी गेस्ट पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया व भाजपाइयों के द्वारा किए स्वागत के उपरांत सम्बोधित कर रहे थे।

उसके बाद उन्होंने गंगा में दूध की धार चढ़ाते हुए गंगा किनारे पूजा अर्चना की गई। पंडित शरद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर सा अर्चना कराई।

इस मौकें पर जिला महामंत्री पुनीत गोयल, जिला महामंत्री मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

Exit mobile version