सपा प्रमुख पर टिप्पणी को लेकर सपा कार्यकत्ताओं ने फूंका दिल्ली सीएम का पुतला ,किया प्रदर्शन

सपा प्रमुख पर टिप्पणी को लेकर सपा कार्यकत्ताओं ने फूंका दिल्ली सीएम का पुतला ,किया प्रदर्शन

, हापुड़।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा कथित रूप से सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी से क्षुब्ध सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नेशनल हाईवे -9 पर सीएम का पुतला फूंकते हुए जमकर हंगामा व नारेबाजी की।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील चौराहे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंका।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रेखा गुप्ता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है।

समाजवादी पार्टी ने रेखा गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।

Exit mobile version