ATMS College of Education Menmoms
News

छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप, करवाया गर्भपात

छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप, करवाया गर्भपात

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक युवक ने एक छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर रेप किया और गर्भवती होने पर गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गढ़ खादर क्षेत्र के एक गांव की
नाबालिग छात्रा छठी क्लास में पढ़ती है, जिसे पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने कई माह पहले अपने जाल में फंसा लिया था। जिसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था, जिससे छात्रा गर्भवती हो गई। जिसका पता लगते ही आरोपी के होश उड़ गए, जिसने आनन फानन में मेडिकल स्टोर से दवा ले जाकर छात्रा को खिला दी। दवा खाने पर गर्भपात होने से नाबालिग छात्रा की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिस
पर परिजनों द्वारा की गई पूछताछ में उसने अपनी आपबीती बयां कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आनन फानन में गांव पहुंच गई और आरोपी को दबोचकर हिरासत में ले आई।

पीड़िता के पिता पर किया हमला: दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने की संगीन घटना के आरोपी को पुलिस द्वारा पकडक़र लाए जाने से उसके परिजनों में रोष फैल गया। इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि पीड़ित छात्रा से जुड़े पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी छोटे उर्फ नन्हे को गिरफ्तार कर दो महिलाओं को भी हिरासत में लेकर अन्य की तलाश कराई जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page