एलायंस डिस्ट्रिक्ट 142 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव राहुल गुप्ता ,डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष विश्वास गोयल, VDG 1 विपिन सिंहल, VDG 2 डॉ सुनीता शर्मा, VDG 3 मोहित अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित, दी बंधाई

हापुड़।
एलायंस डिस्ट्रिक्ट 142 की प्रथम वार्षिक सभा फ्रीगंज रोड स्थित एक् रेस्तरां में अत्यंत गरिमामयी एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
सभा का मुख्य उद्देश्य नववर्ष की जिला कार्यकारिणी का अभिनंदन, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3 का चयन, तथा भव्य डिस्ट्रिक्ट अधिष्ठापन समारोह की रूपरेखा तैयार करना था।
सभा का शुभारंभ पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आराधना बाजपेई के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुआ। उन्होंने वर्ष 2011 से वर्तमान तक के सभी डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों के कार्यकाल का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि एलायंस की परंपरा सदैव सौहार्द, समर्पण और श्रृंखलाबद्ध लोकतांत्रिक प्रक्रिया की प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि अब तक वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का चयन प्रत्येक शाखा के सम्मान और सहभागिता को ध्यान में रखते हुए निर्विवाद रूप से होता आया है और यह परंपरा भविष्य में भी निरंतर चलती रहनी चाहिए।
माधव शाखा के पूर्व अध्यक्ष मोहित गोयल का नाम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3 के लिए प्रस्तावित किया गया।
उपस्थित सभी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल एवं सभी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्षों ने सर्वसम्मति से समर्थन प्रदान किया।
इसके उपरांत भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी गवर्नरों एवं शाखा पदाधिकारियों ने नए वर्ष के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव राहुल गुप्ता ,डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष विश्वास गोयल, VDG 1 विपिन सिंहल, VDG 2 डॉ सुनीता शर्मा, VDG 3 मोहित अग्रवाल, इंटरनेशनल प्रवक्ता डॉ अनिल बाजपेई ,इंटरनेशनल डायरेक्टर अजय बंसल ,पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ आराधना बाजपेई का सभी आठ शाखाओं के अध्यक्षों, सचिव एवम कोषाध्यक्षों ने बुके व माला पहनाकर स्वागत एवम सम्मान किया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवंत गोयल ने कहा कि “ एलायंस केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सद्भाव का वह वटवृक्ष है जिसकी जड़ें विश्वास में और शाखाएं मानवता में फैली हुई हैं। संगठन की शक्ति पदों से नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान और सहयोग से बढ़ती है।
डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव राहुल गुप्ता ने कहा कि “जब संगठन परिवार बन जाता है, तब निर्णय नहीं बल्कि इतिहास रचे जाते हैं। आज की सभा उसी एकता और विश्वास की सुंदर मिसाल है।
नवनिर्वाचित वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3 मोहित गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी साथियों का है जिन्होंने सदैव मेरा मार्गदर्शन किया और साथ बनाए रखा। मैं संगठन की गरिमा और सेवा परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का पूर्ण प्रयास करूंगा।*
इंटरनेशनल प्रवक्ता डॉ. अनिल बाजपेई ने अपने साहित्यिक अंदाज में कहा कि जहां संगठन में संवाद दीपक बनकर जलते हैं,वहीं विश्वास के आंगन में संबंध कमल बनकर खिलते हैं।
इंटरनेशनल डायरेक्टर अजय बंसल ने कहा कि “एलायंस की सबसे बड़ी शक्ति इसकी एकता और पारिवारिक संस्कृति है। यही भावना संगठन को निरंतर प्रगति के नए आयाम प्रदान करती है।
*उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी 24 मई 2026 को होने वाले डिस्ट्रिक्ट अधिष्ठापन समारोह को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर एलायंस क्लब अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग, मनीष गोयल ,योगेन्द्र अग्रवाल (मोनू बर्तन वाले), कपिल अग्रवाल, पुलकित जैन, अनुज गोयल,जितेंद्र गुप्ता, बबीता शर्मा, डा राजेश्वर सिंह, सुधीर जैन ,सुनील शर्मा, सचिन अग्रवाल, ललित गोयल, नीरु मित्तल, अभिषेक, सिंहल, राजीव अग्रवाल, विनोद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











