HapurNewsUttar Pradesh
घर में घुसकर अकेली युवती से मनचले ने की छेड़छाड़

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक मोहल्ले का युवक जबरन एक घर में घुस गया और युवती के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकी देता हुआ फरार हो गया।
पीड़िता ने बताया कि दो मई की दोपहर वह घर में अकेले ही मौजूद थी। आरोप है कि उसी दौरान युवक घर में घुस गया और गलत हरकत करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी। शोर सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़े तो आरोपी भाग गया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।











