एलायंस क्लब हापुड़ महक के तत्वावधान में आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह,दीपावली पर्व आपसी मिलन,प्रेम एवं भाईचारे का पर्व है – डॉ.सुनीता शर्मा

एलायंस क्लब हापुड़ महक के तत्वावधान में आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह,दीपावली पर्व आपसी मिलन,प्रेम एवं भाईचारे का पर्व है – डॉ.सुनीता शर्मा

हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ महक के तत्वावधान में यहां रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डा सुनीता शर्मा ने कहा दीपावली पर्व आपसी मिलन,प्रेम एवं भाईचारे का पर्व है। यह पर्व हम सभी को प्रेम के धागे में बांधता है।
संस्था की सचिव सारिका गुप्ता ने कहा दीवाली पर्व प्रकाश का पर्व है।हम नफरत एवं द्वेष के अंधकार में प्रेम का प्रकाश फैलाएं जिसकी कि आज अत्यंत आवश्यकता है।
रूबीना माहेश्वरी एवं संगीता माहेश्वरी ने कहा कि यह पर्व हमें एकता के सूत्र में बांधकर हमें हमारी गौरव मई संस्कृति का संदेश देता है।विनीत माहेश्वरी और वृंदा माहेश्वरी ने कहा दीपावली पर्व पर आओ हम संकल्प लें कि किसी दुखी एवं जरूरतमंद की मदद करके हम उसके आंसुओं को पोंछ सकें।
इस अवसर पर सदस्यों ने डांडिया नृत्य किया,म्यूजिकल चेयर का गेम आयोजित किया गया। इस गेम की विनर अंजली रहीं।सरिता गर्ग,प्रेरणा खत्री,गीता खत्री,ज्योति, बीना वर्मा,सुनीता शर्मा ,वृंदा,रूबीना,सारिका,संगीता,विनीत उपस्थित थे।

Exit mobile version