एंबूलेंस में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की 108 नंबर एम्बुलेंस में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। आशा और ईएमटी ने महिला का गाड़ी में प्रसव कराया। जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं।

गांव अल्लीपुर निवासी सोनू की पत्नी सुंदरी को शनिवार सुबह करीब पांच बजे प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने 108 नंबर एम्बुलेंस को कॉल लगाई। ईएमटी प्रवीण कुमार एम्बुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंच गया। वहां से महिला को एम्बूलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही महिला के दर्द बढ़ गया। ईएमटी प्रशांत यादव ने महिला की हालत देख, गाड़ी में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया।

आशा रीता देवी की मदद से महिला का सफल प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा के गढ़मुक्तेश्वर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस के कॉओर्डिनेटर अब्दुल कादिर ने बताया कि मरीजों की कॉल पर निर्धारित समय में ही सेवा दी जा रही है।

Exit mobile version