M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

असम निवासी व्यक्ति ने दरोगा से मिलकर चलवाई थी गोली,शूटर सहित तीन गिरफतार, चौंकी इंचार्ज सहित दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सस्पेंड

असम निवासी व्यक्ति ने दरोगा से मिलकर चलवाई थी गोली,शूटर सहित तीन गिरफतार, चौंकी इंचार्ज सहित दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सस्पेंड

 

 

 

हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शूटर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घायल ने इस घटना को दरोगा के साथ मिलकर गोलीकांड का षड्यंत्र रचा। वहीं एसपी ज्ञानंजय सिंह ने चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।



जानकारी के अनुसार असम निवासी दीपचंद अग्रवाल ने बताया कि 9 अक्तूबर की रात को करीब सवा दस बजे वह दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे-9 पर कोतवाली क्षेत्र में स्थित होटल के पास कुछ देर के लिए रुका। तभी बाइक सवार दो लोगों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे गोली उसकी बाजू में लगी।



पीड़ित ने बताया कि कुमुद वैध और उनका लड़का सत्यम वैध से काफी समय से जमीन का विवाद चला आ रहा है। यह लोग उसे एक, दो बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। यह गोली उन लोगों द्वारा ही चलवाई है। घायल ने मुकदमे में सत्यम वैध व सत्यम की मां
कुमुद वैध निवासी मसूरी रोड देहरादून उत्तराखंड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। श



एएसपी विनीत भटानागर ने बताया कि मामले में ग्राम श्यामनगर स्थित एक फार्म हाउस पर घायल ने चौकी प्रभारी से मिलकर गोलीकांड की षड्यंत्र रचा था। जांच में पता चला कि बिजनौर के शूटर आसिफ से गोली लगवाने का सौदा तय किया था।
9 अक्तूबर की रात को इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में घायल दीपचंद अग्रवाल, उसके साथ असम निवासी धनराम और शूटर आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि
मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
उधर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने इस मामले की जानकारी मिलने पर टीपी नगर चौकी प्रभारी नितिन वर्मा और अन्य दो सिपाही को निलंबित कर दिया।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page