हापुड़ दक्षिण मंडल में निकली जन-आक्रोश महिला पद यात्रा

हापुड़ दक्षिण मंडल में निकली जन-आक्रोश महिला पद यात्रा
हापुड़। दक्षिण मंडल में महिला मोर्चा के तत्वावधान में जन-आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सम्मान के मुद्दे पर आवाज उठाई।
पद यात्रा में पायल गुप्ता, राखी शर्मा, वंदना सिंघल, आशी सोमानी, अलका नीम, मालती भारती, नीलम, रीना चौधरी, वर्षा सक्सेना, सिमरन गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों को आगे नहीं बढ़ने दिया, जिससे उनकी नीतियां महिला विरोधी साबित होती हैं। साथ ही महिला सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया गया।











