M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
DelhiHapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ के कांग्रेसियों ने किया दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन

राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और संसद में राहुल गांधी द्वारा अडानी मामले में पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तर न दे पाने पर उन पर बदले की कार्यवाही से 2 साल की सजा दिलाने पर कांग्रेस जनों में रोष

हापुड़। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जन हापुड़ से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां कांग्रेस जनों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन के बाहर जमीन पर बैठकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा हैं कि जब से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने पूरे देश में 3700 किलोमीटर की पदयात्रा की हैं तब से भाजपा राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई हुई हैं। उन्होंने कहा हैं कि राहुल गांधी अडानी मामले में जिस तरह बारबार भाजपा और उनके प्रधानमंत्री मोदी से प्रश्न पूछ रहे हैं भाजपा राहुल गांधी जी के प्रश्नों का जवाब देने की बजाय उन पर बदले की कार्यवाही कर रही हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण आज देश की जनता ने देखा हैं।

लेकिन भाजपा भूल गई हैं कि राहुल गांधी उनके द्वारा की गई बदले की कार्यवाही से नही डरने वाले। उन्होंने कहा हैं कि अपने नेता के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। अगर भाजपा तानाशाही रवैया अपनाकर उनके नेता राहुल गांधी को जेल में डालने का काम करेगी तो कांग्रेस का कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेगा और “जेल भरो” आंदोलन चलाएगा।

प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य/पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सचिन चौधरी, एआईसीसी सदस्य/प्रदेश कांग्रेस महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, जिला प्रभारी शमीम उझारी, पीसीसी सदस्य/एससी प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रीना शर्मा, वाई के शर्मा, गुंजन शर्मा, गौरव गर्ग, विनोद कुमार और दीपक मोघे सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहें.!





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page