M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
EducationHapurMeerutNewsUttar Pradesh

हापुड़ की अदिति सिंहल ने किया मेरठ जनपद में टॉप, बनी सीए

मेरठ। सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में मेरठ के छात्र-छात्राओं ने खूब नाम रोशन किया है। 40 के करीब छात्र-छात्राएं सीए बने हैं। 126 छात्र-छात्राओं ने सीए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया है। अदिति सिंहल सीए में जनपद टॉपर रही हैं। राही जैन जनपद में द्वितीय और दिव्याक्षी तीसरे स्थान पर रही हैं।

सीए फाइनल में मेरठ से 398 छात्र-छात्राओं ने पेपर दिया। इनमें से 10 ने दोनों ग्रुप पास किए, 43 ने प्रथम ग्रुप और 37 ने द्वितीय ग्रुप उत्तीर्ण किया। सीए इंटरमीडिएट में 449 छात्र-छात्राओं ने पेपर दिया, इनमें 126 उत्तीर्ण रहे। दोनों ग्रुप में 11, प्रथम ग्रुप में 54 और द्वितीय ग्रुप में 61 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। मेरठ ब्रांच चेयरपर्सन सीए नीमिशा अग्रवाल, सीए राजीव गुप्ता, सीए अजय गुप्ता और सीए अनुपम शर्मा ने सभी को बधाई दी है।

पहले प्रयास में ही पाई सफलता

सीए फाइनल में अदिति सिंहल ने 800 में से 528 अंक प्राप्त करके मेरठ में पहला स्थान प्राप्त किया है। मूल रूप से हापुड़ के अशोक कालोनी निवासी अदिति ने 12वीं उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स गाजियाबाद से उत्तीर्ण की। अदिति के पिता पदम कुमार सिंहल बिजनेसमैन, माता कल्पना सिंहल गृहिणी हैं। अदिति ने मेरठ सेंटर से परीक्षा दी। अदिति ने ऑनलाइन कोचिंग की। अदिति अब जॉब करेंगी। अदिति अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देती हैं। परिवार में दादा अशोक कुमार सिंहल (मूले चाचा) भाई शिवा सिंहल हैं। अदिति सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page