हापुड़ की अंशिका गोयल ने CBSE में 97.6% अंक लाकर रचा कीर्तिमान, डॉक्टर बनने का है लक्ष्य

हापुड़। शहर की होनहार छात्रा अंशिका गोयल ने CBSE बोर्ड परीक्षा में 97.6% अंक हासिल कर परिवार, स्कूल और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
अंशिका, नीरज गोयल व तनु गोयल की बेटी और प्रतिष्ठित कारोबारी कौशल किशोर गोयल व मीनाक्षी गोयल की भतीजी हैं। अपनी मेहनत, लगन और निरंतर पढ़ाई के दम पर उन्होंने यह शानदार सफलता पाई।
रिजल्ट आने के बाद परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर अंशिका को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंशिका ने बताया कि आगे वह डॉक्टर बनना चाहती हैं और उसी लक्ष्य को लेकर अभी से पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी में जुट गई हैं।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी अंशिका की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि वह दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा हैं।











