सुसराल से लौटे व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

हापुड़।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में देर रात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि युवक तीन बच्चों का पिता था। जिसकी पत्नी काफी समय से अपने दो बच्चों को साथ लेकर मायके में रह रही है। जबकि एक बच्चा अपने पिता के साथ गांव में ही है। युवक भी बुधवार की सुबह अपनी ससुराल गया था। जहां से लौटने के बाद बिना किसी से बात किए कमरे में चला गया। जो काफी देर तक भी बाहर नहीं निकला। परिजनों को चिंता हुई। परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक उन्हें फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।











