HapurNewsUttar Pradesh
ट्रैक पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति बंद फाटक के बावजूद रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा था, तभी दिल्ली-लखनऊ जा रही डबल डेकर ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।











