दो नाबालिगों से होटल व जंगल में ले जाकर किया रेप, मचा हड़कंप

हापुड़।
धौलाना तहसील क्षेत्र में अलग अलग दो नाबालिग युवतियों से अलग अलग होटल व जंगल में ले जाकर रेप किया। घटना की जानकारी होने पर समाज के लोगों व पीड़िता के परिजनों ने थाने पर हंगामा कर दिया।
धौलाना क्षेत्र के एकगांव निवासी पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गांव का एक युवक गुरुवार की देर शाम बाइक पर सवार होंकर पीड़ित किशोरी के घर पहुंच गया।इसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी और उसकी छोटी सात साल की बहन को जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे एक होटल में ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ रेप कर फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों व समाज के लोगों ने थाने में जमकर इसका विरोध किया। पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी।
उधर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में दिनदहाड़े किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर में किशोरी अकेली थी। उसी दौरान गालंद गांव का संदीप मौके पर पहुंचा और उसे बहला कर अपने साथ ले गया।आरोप है कि आरोपी किशोरी को गांव के पास जंगल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजन घर लौटे तो किशोरी डरी सहमी मिली। पूछताछ में उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार कोतवाली पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











