M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सीएम के विरोध का एलान करने के बाद कांग्रेस नेताओं को किया घर में कैद

लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों को कुचल रही है सरकार – अभिषेक गोयल

हापुड़। कांग्रेस पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया। सुबह से ही पुलिस कांग्रेस पदाधिकारियों के घर पहुंच गई। कांग्रेस ने डीएम को सौंपे ज्ञापन के द्वारा एक प्रतिनिधिमंडल के जरिए सीएम योगी से मुलाकात करवाने की बात कही और चेतावनी दी थी कि अगर उनके द्वारा उठाई गई जनपद की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे सीएम का विरोध करेंगे। इससे घबराकर सीएम योगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर के बाहर पुलिस के पहरा बैठा दिया और कांग्रेस पदाधिकारियों को घर में नजरबंद कर दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष एससी विभाग नरेश कुमार भाटी, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा और कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा को नजरबंद कर दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने इसे सरकार द्वारा लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही तरीके से जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस जनों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page