M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

सरकारी विभाग में नौकरी के नाम पर युवक से की तीन लाख की ठगी, महिला सहित चार पर एफआईआर दर्ज

हापुड़। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3.17 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना पिलखुवा के मोहल्ला सर्वोदय नगर निवासी रिंकू सैनी ने बताया कि मोहल्ले में वैद्य के यहां उसकी मुलाकात हापुड़ निवासी नौशायबा बेगम नामक महिला से हुई। महिला ने एक एनजीओ चलाने और लखनऊ में अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान होने की बात कहते हुए तीन लाख रुपये में किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। महिला साक्षात्कार कराने के नाम पर पीडि़त को अपने साथ लखनऊ लेकर गई। आरोप है कि महिला ने पीडि़त ओर उसके परिजनों को कई बड़े अधिकारियों के साथ फोटो भी दिखाई। विश्वास होने पर पीडि़त ने महिला को उसके घर जाकर सात सितंबर 2020 को पचास हजार रुपये दिए। इसके बाद महिला में मुदाफरा निवासी अभिषेक से उसकी मुलाकात कराई और लखनऊ के लिए निकल गए। रिंकू का कहना है कि उसने महिला और उसके साथियों को चार बार में 3.17 लाख रुपये दे दिए। लेकिन अभी तक नौकरी नहीं लगी। पीडि़त ने रुपये का तकादा किया तो जान से मारने की धमकी दी गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि पीडि़त रिंकू की तहरीर पर हापुड़ निवासी महिला नौशायर बेगम, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी अभिषेक, लखनऊ निवासी संजय और श्याम नोडल अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page