सचिन गुप्ता (डॉ .लाल लैब वाले) बने भाजपा नगर उपाध्यक्ष

हापुड़।
भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष कविता माधरे द्वारा जारी हापुड़ नगर दक्षिणी मंडल की कार्यकारिणी में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थानों से जुड़े, युवा व्यापारी नेता सचिन गुप्ता (डॉ लाल पैथ लैब) पुत्र श्री कृष्ण कान्त गुप्ता (एडवोकेट) को नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया.
इस महत्पूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर सचिन गुप्ता द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जिलाध्यक्ष कविता माधरे सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, अशोक बबली, जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह, नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल सुनील वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिस विश्वास के साथ संगठन द्वारा उन्हें महत्पूर्ण जिम्मेदारी दी है वह उसको पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ निर्वाहन करेंगे तथा पार्टी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे व पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे.
उनके मनोनयन पर जिला मंत्री अमित शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता हीरा लाल कैन, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुधीर गोयल (भट्ट वाले), पूर्व विधायक जय प्रकाश, जय कुमार वर्मा saraf ,, अरुण गर्ग चीनी वाले, विवेक गर्ग एडवोकेट ,राजेश जैन, सुलभ गोयल saraf, अविन गोयल(पटाखे वाले ), केशव माहेश्वरी, आयुष शर्मा saraf , विवेक अग्रवाल (सरस्वती बुक) आदि भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक लोगों ने बधाई दी.











