M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शिक्षकों एवं छात्रों ने किया नरौरा परमाणु बिजली उत्पादन केन्द्र का भ्रमण

शिक्षकों एवं छात्रों ने किया नरौरा परमाणु बिजली उत्पादन केन्द्र का भ्रमण

हापुड़ । दीवान इण्टर कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्रों का प्रधानाचार्य डॉ० मनोज कुमार के नेतृत्व में “नरौरा परमाणु बिजली उत्पादन केन्द्र” के भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित हुआ l
इस भ्रमण के दौरान शिक्षक एवं छात्रों ने परमाणु केंद्र के अन्दर बिजली बनाने की तकनीक का गहराई से अध्ययन किया l यह परमाणु बिजली घर उत्तर प्रदेश का पहला एवं एक मात्र बिजली घर है जो बुलंदशहर जनपद में नरौरा नामक स्थान पर गंगा नदी के किनारे पर स्थित है l गंगा नदी पर बनाने का कारण यह है कि इसके लिए पानी की निर्बाध आपूर्ति आवश्यक होती है क्योंकि बिजली बनाने के परंपरागत तरीकों से भिन्न इस बिजली घर में पहले परमाणु ऊर्जा से पानी को गर्म करके वाष्प बनाई जाती है, वाष्प से टरबाइन चलाई जाती है जिससे बिजली का निर्माण होता है l उर्जा को बचाने के लिए बची हुई वाष्प को ठंडा कर के पानी में बदल दिया जाता है और यह क्रम लगातार चलता रहता है l
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने वहां के तकनीकी विशेषज्ञों से यह भी जाना कि युद्धकाल के दौरान देश के सभी परमाणु बिजली घर दुश्मन के निशाने पर होते है l अतः किसी भी हवाई हमले के समय परमाणु बिजली घर को दुश्मन द्वारा तबाह किये जाने की स्थिति को भांपकर बिजली घर पर प्रयुक्त होने वाले परमाणु ईंधन को “कूल” कर दिया जाता है जिससे देश की आबादी को परमाणु विकिरण से बचाया जा सके l प्रधानाचार्य ने बताया कि इस विशेष महत्व के बिजली घर का भ्रमण विद्यालय के लिये सुखद अनुभूति का क्षण है l
इस शैक्षिक भ्रमण में उप – प्रधानाचार्य डॉ० ऋषिपाल सिंह, श्री महेश कुमार, श्री अजीत कुमार राय, डॉ० संजीव कुमार, श्री मनोज कुमार, श्रीमती दीपाली शर्मा, श्री सुनील कुमार, श्रीमती रीनू तोमर, आदि शिक्षक/ शिक्षिकाएं भी सम्मिलित रहे l



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page