M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हापुड़ निवासी स्वस्थ्य अधिकारी ने की प्रेमी की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हापुड़ निवासी स्वस्थ्य अधिकारी ने की प्रेमी की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

बिजनौर/ हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी व एक महिला स्वस्थ अधिकारी पर लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर गर्भपात करवाने व शादी से मुकरने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया था।

चांदपुर सीओ देश दीपक ने बताया कि आरोपी शीतल निवासी अंबेडकर नगर, थाना कोतवाली देहात हापुड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। शीतल नूरपुर के एक अस्पताल में
सीएचओ के पद पर तैनात है। वह हरिओम सिंह पुत्र भोला निवासी गांव नकटुआ, रायबरेली के साथ चांदपुर में किराए के कमरे में रह रही थी।

पूछताछ में आरोपी शीतल ने बताया कि वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन हरिओम ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद
उसने शादी से भी इनकार करना शुरू कर दिया, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। पुलिस के अनुसार झगड़ों से नाराज होकर शीतल कुछ दिन पहले अपने घर चली गई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 18 जनवरी शीतल दोबारा चांदपुर लौटी। दोनों ने पहले शराब पी, इसके बाद फिर विवाद हो गया और मृतक ने फांसी लगाने का ड्रामा किया, तो आरोपी ने गुस्से में लात मारकर गिरा दिया, जिससे फांसी के कारण उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page