HapurNewsUttar Pradesh
युवती के सोसाइड के मामलें में आरोपी रिहान गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आरोपी युवक रिहान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई थी।
पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान सरस्वती कट के पास से आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिहान पुत्र फतियाब निवासी गांव कमालपुर के रूप में हुई है।











