News
मामूली बात को लेकर मां ने डांटा,तो बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

मामूली बात को लेकर मां ने डांटा,तो बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मां की डांट से क्षुब्ध होकर अपनी जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव सिरोधन निवासी फाहद (18) की बुधवार सुबह अपनी मां से किसी बात पर कहासुनी हो गई।जिसको लेकर मां ने उसे डांट दिया। क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











