M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
NewsPilkhuwaUttar Pradesh

महिला ने लगाया पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध का आरोप

विरोध करने पर ससुरालियों पर जान से मारने के प्रयास का भी आरोप

पिलखुवा। रिश्तेदार महिला के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति समेत अन्य ससुरालियों की ओर से महिला को जान से मारने का प्रयास करने एवं मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति, सास समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, जान से मारने के प्रयास और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

थानांतर्गत क्षेत्र के गांव कस्तला कासमाबाद निवासी महिला पिंकी देवी ने बताया कि उसकी करीब साढ़े पंद्रह साल पहले शादी मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र के मोहम्मदपुर सिखेड़ा निवासी रिषी कुमार के साथ हुई थी। महिला ने इस दौरान एक पुत्र और दो पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि पिछले दो साल से उसके पति का एक रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध हो गया है। चोरी छुपे पति उस महिला से मिलने लगा था तथा विरोध करने पर पीडि़ता के साथ मारपीट करने लगा।

आरोप है कि गत 24 अप्रैल 2022 को पति और उस रिश्तेदार महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने आपत्तिजनक स्थिति में भी देख लिया था। इस पर पति ने महिला के साथ कमरे में बंद करके मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया गया। मामला मध्यस्थता केन्द्र में पहुंचा। जहां पति ने माफी मांगकर महिला को अपने साथ ससुराल ले गया। आरोप है कि इसके बाद भी पति के रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध बरकरार रहे और विरोध करने पर पीडि़ता पर केरोसिन डालकर जान से मारने की प्रयास किया। आरोप है कि पति ने ससुराल पक्ष के लोगों को भी अपने पक्ष में कर लिया और छह लाख रुपये की मांग करने लगे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं महिला की तहरीर पर उसके पति रिषी कुमार, देवर प्रदीप, सोनिया, रतनकली और देवरानी पूजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page