M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मतदान हो अधिक से अधिक, दीपशिखा संस्था ने किया जागरूक

हापुड़।
दीपशिखा संस्थान द्वारा बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को वोट करने के लिए प्रेरित किया गया।


संस्थान के सदस्यों ने मतदाता जागरुकता से संबधित पोस्टर व स्टीकर के माध्यम से मतदाताओं को आने वाली 26 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था के सदस्यों ने स्लोगन लोकतंत्र की सुनो पुकार–मत खोना अपना मत अधिकार, पहले मतदान फिर जलपान, देश के विकास में दो अपना योगदान–हर हाल में करना अपना मतदान आदि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया तथा मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

संस्थान के अध्यक्ष डाक्टर दीपशिखा ने कहा कि हमारा एक वोट लोकतंत्र को सफल बनाने से बड़ी भूमिका का निर्वहन करता है। सरकार पर सवाल उठाने से अच्छा है कि हम अपने मत का उपयोग कर मजबूत और राष्ट्रवादी सरकार बनाए।

डाक्टर अजय गोयल ने कहा कि लोकतंत्र एक वटवृक्ष है और मतदाता का मत जल अर्पण है। इसलिए अपने अमूल्य मत का प्रयोग अनिवार्य तौर पर करें।



संस्थान के परम गोयल ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि को ध्यान को रखते हुए मजबूत लोकतंत्र एवं सशक्त भारत के लिए शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए।

इस अवसर पर संस्थान के डाक्टर अजय गोयल, डाक्टर दीपशिखा गोयल, परम गोयल, अंजली अग्रवाल, इकबाल, रमेश तोमर, सुशील, मिन्टू, योगेन्द्र, रुपचंद आदि मौजूद रहे।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page