M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

मंहगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने के विरोध में कांग्रेसियों का हल्ला बोल, धरना व प्रदर्शन कर जताया विरोध

हापुड़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कांग्रेस जन नगरपालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए, जहां कांग्रेस जनों ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने के विरोध में धरना दिया।

वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। इस दौरान कांग्रेस जनों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से देश में बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेसी रामप्रसाद जाटव ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की जीना दूभर हो गया हैं, लोगों के घर का बजट गड़बड़ा गया हैं।

सरकार बेरोजगारी के मुद्दे पर पूरी तरह से विफल हो चुकी हैं। अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश प्रवक्ता खालिद खान ने कहा कि कांग्रेस आम जनता की आवाज को उठाने के लिए सड़क पर निरंतर आंदोलन करती रहेगी। आम जनता की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

भाजपा सरकार के राज में बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। युवाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। तो वहीं शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी और विक्की शर्मा को घर पर नजरबंद कर दिया गया। जैसे ही कांग्रेस जनों को शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नजरबंद की जानकारी मिली, कांग्रेस जन धरने के पश्चात तुरंत जानकारी लेने शहर अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे।

नजरबंद हुए कांग्रेस नेता शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि सरकार लोकतंत्र में आम जनता की आवाज उठाने पर कांग्रेसियों की आवाज को दबा नहीं सकती। प्रदर्शन में खालिद खान, मोमीन अंसारी, हसन आतिफ, जलज तेवतिया, आईसी शर्मा, जस्सा सिंह, डॉक्टर वीसी शर्मा, सुबोध शास्त्री, रघुवीर सिंह एडवोकेट, यशपाल सिंह ढिलौर, सुखपाल गौतम, इरफान कुरैशी, ऐजाज अहमद, आबिद हुसैन, सोनू खान, गौरव गर्ग, अमित सैनी, भरतलाल शर्मा, देवेंद्र कुमार, तारेश्वर त्यागी आदि लोग मौजूद रहें।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page