M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन पर सीएम योगी की तस्वीर रखी जमीन पर ,मचा हड़कंप

हापुड़़।

नगर के स्याना रोड पर भाजपा उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय का हवन पूजन के बाद शुभारंभ कराया गया। इस दौरान सूबे के सीएम की तस्वीर को उपयुक्त स्थान नहीं मिल सका। इसकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर चल रही है।
विधान सभा चुनाव का आगाज हो गया है, प्रथम चरण में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। जिसके बाद पार्टी के उम्मीदवार अपने चुनावी कार्यालयों को खोलने में जुट गए है। मंगलवार को नगर के स्याना मार्ग पर भाजपा उम्मीदवार ने सैंकडों कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के साथ मिलकर चुनाव कार्यालय का हवन पूजन के बाद विधिवत रूप से शुभारंभ कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को उपयुक्त स्थान नहीं मिल सका। तस्वीर को जमीन पर ही रख दिया गया, जबकि पास में ही एक महिला कुर्सी पर भी बैठी हुई है। जिसकी मौके पर मौजूद कुछ मीडिया कर्मियों ने फोटो को खींचकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। इंटरनेट मीडिया पर वायरल की गई फोटो पर विभिन्न प्रकार की कमेंट आ रही है। इस संबंध में भाजपा उम्मीदवार हरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी को बदनाम करने की वजह से किसी शरारती तत्व व्यक्ति ने तस्वीर को जमीन पर रख दिया था। जानकारी होने उसको दीवार पर लगा दी गई थी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page