M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भगवान शिव की उपासना से समस्त पापों का नाश होता है: मोहित भारद्वाज

भगवान शिव की उपासना से समस्त पापों का नाश होता है: भारद्वाज
हापुड़। चंडी मंदिर के परागण में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान मंदिर परिसर में भगवान शिव का पूजन किया गया। इसके बाद कथा वाचक पंडित मोहित भारद्वाज  ने भक्तों को भगवान शिव की महिमा का रसपान कराया।
कथा व्यास ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव को विशेष रूप से प्रिय है इसमें की गई भगवान शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं हो सकती, कलयुग में शिव महापुराण का पाठ एवं श्रवण करना मनुष्य के लिए विशेष फलदारी है जिसके श्रवण से पापों का समापन होता है, कथा व्यास   ने पार्थिव लिंग के बारे में भी भक्तों को बताया जिसे सुनकर भक्तजन भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सदैव लोककारी और हितकारी हैं। भगवान शिव की उपासना करने से मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है और मृत्यु के उपरांत वह शिव धाम में बास करते हैं इस दौरान गौरा और ईशा देवी की भव्य झांकी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि भगवान ब्रह्मा और विष्णु भी शिव की उपासना करते हैं।  इस मौके पर आचार्य धर्मेंद्र कौशिक, दीपक शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, तरुण कंसल, कपिल कुमार, प्रशांत गर्ग, विकास गुप्ता, संजीव गोयल, सुरेश चंद बंसल, नेहा, हेमा गुप्ता, नरेश कुमार, सोनिया, रितु गोयल, जय प्रकाश शर्मा, गौरव सिंघल, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
——————————-



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page