M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पालिका की लापरवाही: रेलवे रोड पर कांटेदार झाडिय़ों से वाहन चालक हो रहे है घायल

रेलवे रोड पर कांटेदार झाडिय़ों से वाहन चालक घायल
-एडीएम ने नगर पालिका को दिये झाडिय़ां कटवाने के निर्देश
-लोगों का कहना है,कि कांटेदार झाडिय़ों का हटाया जाये
हापुड़-
रेलवे रोड पर डिवाइडर पर लगी कांटेदार झाडिय़ों से वाहन चालक घायल हो रहे है। सम्बंधित विभाग के अधिकारी सुध नहीं ले रहे है। ऐसा लगता है,कि विभाग की किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।
आपको बता दें,कि नगर पालिका परिषद ने रेलवे रोड पर सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए डिवाइडर पर फूलों वाली व कांटेदार झाडिय़ां लगवाई थी। झाडिय़ां बड़ी होने से सडक़ के दोनों ओर सडक़ों पर आने से उनकी चपेट में आने से आये दिन वाहन चालक घायल हो रहे है। इसके बावजूद भी नगर पालिका परिषद कोई सुध नहीं ले रही है। ऐसा लगता है,नगर पालिका परिषद के अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।
वहीं लोगों की मांग है,कि रेलवे रोड पर डिवाइडर पर लगी कांटेदार झाडिय़ों का हटवाकर फूल वाले पौधे लगवाये जायें।
इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि रेलवे रोड पर कांटेदार झाडिय़ां कटवाने के नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया है। अन्यथा की स्थिति में वन विभाग से समस्या का समाधान कराया जायेगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page