बीएसए को बंद मिलें विद्यालय, मांगा स्पष्टीकरण

,हापुड़।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में धौलाना ब्लाक क्षेत्र में संचालित दो कंपोजिट विद्यालय समय से पूर्व बंद मिले। इसके अलावा पिलखुवा क्षेत्र में दो विद्यालय अमान्य संचालित मिले।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि जनपद के धौलाना ब्लाक क्षेत्र के गांव लाखन व हिण्डालपुर में संचालित कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दो विद्यालय समय से पूर्व बंद मिले,विद्यालय का गेट बंद होने के कारण बच्चे विद्यालय के बाहर खेलते मिले।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पिलखुवा क्षेत्र में दो पब्लिक स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोनों विद्यालय अमान्य चलते मिले। इसके अलावा दोनों स्कूलों में बच्चों को बैग और किताबें विक्रय करते मिले।
बीएसए ने बताया कि दोनों कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टïीकरण मांगा गया है। जबकि दोनों अमान्य स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।











