M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BabugarhHapurNewsUttar Pradesh

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 95 हजार रुपये

हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौंकी मुदाफरा क्षेत्र के गांव आगापुर चौराहे के पास बाइक सवार 2 बदमाशों ने पशु व्यापारी से 95 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के सिर में ईंट से वार कर उसे घायल कर दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हापुड़ के मोहल्ला सिंकदर गेट निवासी गुलाब बाइक पर सवार होकर पशु खरीदने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह अगापुर चौराहे के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने पशु व्यापारी को रोक लिया और हथियार के बल पर 95 हजार रुपये की नगदी लूट ली।

जब व्यापारी ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर पर ईंट दे मारी। जिससे व्यापारी घायल हो गया। इसके बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीडि़त ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्याही की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी हेमसिंह सैनी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़त से जानकारी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्दी बदमाश गिरफ्त में होंगे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page