M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

बर्फानी हवाओं से लोगों की छूटी कंपकंपी

हापुड़। दिनभर बर्फीली हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। लोग कड़ाके की सर्दी में बेबस दिखाई दिए। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके, लेकिन दोपहर के बाद खिली धूप ने कुछ राहत दिलाई। लेकिन शाम को पारा गिरने और गलन से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख रहा है। इसका असर सोमवार को हापुड़ के मौसम पर भी देखने को मिला। सुबह से ही बर्फीली हवा चलती रही। इसकी वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। लोग सुबह से ही गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह के समय आसमान में छाई धुंध और बादलों के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। जिससे लोगों को शीतलहर का अधिक एहसास हुआ। दोपहर करीब 12ः30 बजे हल्की धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली।

दिन बढ़ने के साथ सूर्य की गर्माहट ने लोगों को कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचाने का काम किया। लेकिन शीतलहर ने धूप निकलने के बाद भी लोगों को परेशान रखा। धूप निकलने के बाद कुछ राहत जरूर मिली। हालांकि शाम को सूरज के छिपने पर लोगों को गलनभरी ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ0 अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह आसमान साफ होने की संभावना है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page