पेंशन कार्ड के नाम पर 4.33 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग से पैंशन कार्ड के नाम पर 4.33 लाख रुपए की ठगी कर ली । पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा कै आर्य नगर निवासी लच्छीराम निमेष के अनुसार, 18 फरवरी को उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को पेंशन कार्ड से जुड़ा बताते हुए जरूरी जानकारी मांगी। जानकारी देने के तुरंत बाद उनके खाते से बड़ी रकम निकल गई। उनका खाता पत्नी के साथ संयुक्त था, जिससे उसी दिन पत्नी के खाते से भी 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 4 लाख 33 हजार रुपये की ठगी हुई।
पीड़ित ने बताया कि रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने उसी दिन साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामला जांच में तो आया, लेकिन शुरुआती स्तर पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। कई दिनों तक कार्रवाई न होने से परेशान होकर लच्छीराम 29 अप्रैल को पिलखुवा कोतवाली पहुंचे और लिखित तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बैंक खातों से रकम निकालने के पूरे तरीके की गहन जांच की जा रही है।












Hey guys, give dito777casino a go if you want something different. I enjoy play in this casino, and you? Find dito777casino here: dito777casino
Yo, check out Kingpk999! Heard some good things about it from my buddies. Gonna give it a shot tonight, fingers crossed! More bets, more fun, right? kingpk999
Mexivergasmeme, you say? Sounds wild! Always up for a laugh. Gotta see what all the hype’s about haha. Hope it’s actually funny. mexivergasmeme