न्यायिक अधिकारी के साथ गंगा-स्नान करने आए दो बुजुर्गों की हार्टअटैक से मौत

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बृजघाट में गंगा-स्नान करने आए एक न्यायिक अधिकारी अधिकारी के साथ आए बुजुर्ग सहित दो लोगों की हार्टअटैक से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी चंद्रहास गर्ग (75) अपने परिजनों के साथ सोमवार को बृजघाट पर गंगा-स्नान करने आए थे। स्नान करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि ब्रजघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक बुजुर्ग श्रद्धालु के बेहोश होकर गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
उधर हाइकोर्ट प्रयागराज के एक न्यायिक अधिकारी सोमवार की दोपहर गंगा स्नान करने ब्रजघाट आये थै।उनके साथ गंगा स्नान करने आए दिल्ली के
जाफरपुर निवासी अमरनाथ की भी स्नान कै दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।परिजन बिना पीएम के शव को अपने साथ ले











