M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नेहरू जी की प्रतिमा स्थल की मरम्म ना होनें से क्षुब्ध कांगेसियों ने किया पालिका के विरुद्ध प्रदर्शन

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की प्रतिमा स्थल की मरम्म ना होनें से क्षुब्ध कांगेसियों ने नगर पालिका के विरुद्ध प्रदर्शन किया ।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू जी के प्रतिमा स्थल की बदहाली का मुद्दा उठाया। कांग्रेस जन नेहरू जी की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर नगर पालिका पहुंचे। लेकिन वहां कोई अधिकारी नहीं मिला तो कांग्रेस जन धरने पर बैठ गए।शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि आने वाले 15 अगस्त को देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा, लेकिन इस मौके पर भी देश के महापुरुषों के प्रतिमा स्थल के साथ नगर पालिका भेदभाव कर रही है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और नगर पालिका देश के प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थल की मरम्मत नहीं करा रही। नेहरू जी की प्रतिमा स्थल की रेलिंग काफी दिनों से टूटी पड़ी है और फर्श का पत्थर भी कई जगह से धंस गया है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा ने कहा कि चंद रोज पहले नेहरू जी की प्रतिमा के ठीक सामने एक अन्य प्रतिमा स्थल पर नगर पालिका ने लाखों रुपए खर्च कर दिए जबकि उसकी आवश्यकता भी नहीं थी लेकिन नेहरू जी का प्रतिमा स्थल पालिका की बेरुखी के चलते बदहाल है।



इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर नेहरू जी की प्रतिमा स्थल की मरम्मत नहीं होती तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।



इस मौके पर सभासद नूर इलाही, रघुवीर सिंह, विक्की शर्मा, एजाज अहमद, खालिद खान, यशपाल ढिल्लोर, अतिफ हसन, अमित सैनी, उमेश वाल्मीकि, वीसी शर्मा, रामप्रसाद जाटव, भरत लाल शर्मा, उमेश त्यागी, जस्सा सिंह, देवेंद्र कुमार, सुखपाल गौतम, मैनुद्दीन इदरीसी, निसार खान, अंकित शर्मा आदि साथी मौजूद रहे।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page