HapurNewsUttar Pradesh
नेशनल हाईवे- 9 पर डिवाइडर से टकराकर बाइकसवार की मौत

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर डिवाइडर से टकराकर बाइकसवार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी दीनमोहम्मद (50) किसी काम से हापुड़ जा रहे थे। उपैड़ा फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दीनमोहम्मद को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।











