नेशनल हाईवे- 334 पर कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, ड्राइवर घायल

नेशनल हाईवे- 334 पर कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, ड्राइवर घायल
हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 334 पर कोल्ड ड्रिंक से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। जिससे ट्रक
ड्राइवर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी अली (35) कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक लेकर हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जा रहा था। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव अकड़ौली के पास होटल सतवीर के सामने पहुंचते ही चालक को अचानक नींद आ गई, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल चालक को तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल हापुड़ भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पलटे हुए ट्रक को हाईवे से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में कोई जनहानि नहीं हुई है।











