M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ड्रग लाइसेंस के रिटेंशन/नवीनीकरण पूर्व में चलित निवेश मित्र पोर्टल पर हो सकेंगे अपलोड

हापुड़ । प्रदेश में वर्तमान समय में ONDLS पोर्टल पर नए ड्रग लाइसेंस का आवेदन और रिटेंशन/नवीनीकरण की प्रकिया संचालित है। जिसमें हमारे केमिस्ट साथियों को अपने ड्रग लाइसेंस के रिटेंशन/नवीनीकरण को कराने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था प्रदेश के कुछ जिलों में इस विषय पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो रही थी जिसमें इंस्पेक्टर राज को अनावश्यक बढ़ावा मिल रहा था और दवा विक्रेताओं का उत्पीड़न हो रहा था। जिला हापुड़ में भी केमिस्टों के ड्रग लाइसेंस नवीनीकरण लंबित पड़े हुए थे जिसके कारण दवा व्यापारियों का कार्य प्रभावित हो रहा था और दवाओं की आपूर्ति होने में दिक्कतें आ रही थी जिससे हापुड़ जिले के दवा विक्रेता भी काफ़ी परेशानी का सामना कर रहे थे जिसका संज्ञान लेते हुए “हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन” हापुड़ ने प्रादेशिक संस्था के माध्यम से केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुरेश गुप्ता जी के द्वारा प्रदेश सरकार और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त श्रीमति रोशन जैकब जी से इस गंभीर समस्या पर ध्यान आकर्षित कराया जिस पर आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से पत्र जारी करते हुए लाइसेंस रिटेंशन नवीनीकरण की प्रकिया को सुलभ करते हुए निर्देशित किया कि अब ड्रग लाइसेंस के रिटेंशन/नवीनीकरण को पूर्व में चलित निवेश मित्र पोर्टल पर अपलोड करा सकते हैं जिसके लिए अब केमिस्ट साथियों को ड्रग इंस्पेक्टर के कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ड्रग लाइसेंस स्वतः नवीनीकरण हो जाएगा। जिस आदेश का “हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन” हापुड़ स्वागत करती हैं।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page