जिलें में प्रशासनिक फेरबदल, 6 एसडीएम बदले, प्रेमपाल बने हापुड़ सदर एसडीएम

जिलें में प्रशासनिक फेरबदल, 6 एसडीएम बदले, प्रेमपाल बने हापुड़ सदर एसडीएम
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। डीएम कविता मीना ने शुक्रवार को 6 उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए।
डीएम कविता मीना ने बताया कि नवागत प्रेमपाल सिंह को हापुड़ सदर एसडीएम , श्रीमती कल्पना सिंह चौहान को धौलाना एसडीएम तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि अखिलेश कुमार यादव हापुड़ एसडीएम (न्यायिक), धौलाना एसडीएम (न्यायिक) ऋषि राव बनाए गए हैं। एसडीएम (न्यायिक), धौलाना रमेश चन्द्र पाण्डेय का तबादला एसडीएम (न्यायिक), गढ़मुक्तेश्वर किया गया है। वहीं एसडीएम (न्यायिक), गढ़मुक्तेश्वर श्रीमती रेनू को पदोन्नत कर अपर उपजिलाधिकारी, हापुड़ बनाया गया है। उन्हें संग्रह, भूलेख व नजारत का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।











