चिता से सिर उठाकर ले गए मोपेड सवार तीन आरोपी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, तीनों हिरासत में

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में बीमारी के चलते एक छात्र की मौत के बाद शमशान में दाह संस्कार के दौरान मोपेड सवार तीन आरोपियों ने जलती सिर से सिर उठाकर ले गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला सोटावाली निवासी शुभांशु (16) इंटर का छात्र था। लंबे समय से पेट की गंभीर बीमारी के चलते हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। रविवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार गांव लोधीपुर के शमशान घाट में किया, जहां दाग लगाने के बाद सभी वापस घर लौट आए थे। कुछ समय बाद जब वे वापस शमशान पहुंचे,तो देखा कि शव के सिर का अधिकांश भाग गायब है। परिजनों ने जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाया, तो मोपेड सवार तीन लोग वहां से जाते हुए दिखाई दिए, जिसकी सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।











