घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और भाभी पर लगाया चाकू से प्राईवेट पार्ट काटने के प्रयास का आरोप, दी तहरीर

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और भाभी पर लगाया चाकू से प्राईवेट पार्ट काटने के प्रयास का आरोप, दी तहरीर
हापुड़। कपूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति पर हमले का सनसनीखेज आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने पत्नी और भाभी पर चाकू से हमला कर प्राइवेट पार्ट काटने के प्रयास व जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाभी ने पकड़ा, पत्नी ने किया हमले का प्रयास
पीड़ित ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 जुलाई की रात पत्नी और भाभी के बीच बच्चों को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान वह चारपाई पर सो रहा था।
आरोप है कि झगड़े के बीच दोनों ने मिलकर उस पर हमला करने की योजना बनाई। पीड़ित के अनुसार भाभी ने उसके हाथ पकड़े और पत्नी ने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह किसी तरह वहां से भाग निकला।
29 जुलाई को पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घरेलू विवाद का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि कैंची लगने से पीड़ित के प्राइवेट पार्ट पर हल्की चोट आई है।















