M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

क्षेत्र में तेंदुएं का आंतक, कुत्ते को बनाया निवाला,वन विभाग ने बना मूकदर्शक , वीडियो वायरल

क्षेत्र में तेंदुएं का आंतक, कुत्ते को बनाया निवाला,वन विभाग ने बना मूकदर्शक , वीडियो वायरल

हापुड़ ।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुएं का आंतक व्याप्त है। तेंदुए ने देर रात एक कुत्ते को अपना निशाना बनाते हुए क्षेत्र में आंतक मचाया हुआ है। वन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। तेंदुआ का एक वीडियो ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नवादा गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सोमवार की रात तेंदुआ खेतों से निकलकर चकमार्ग पर आया और एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखते ही वह जंगल की ओर भाग गया।घटना की सूचना वन विभाग को दी गई।

एक फार्म हाउस पर कार्यरत गुलशन, बब्बू वीरेन्द्र ने बताया कि एक सप्ताह से तेंदुआ एक फार्म हाउस के आसपास घूमता रहता है।



वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग की। लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला।



वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए के दिखने की सूचनाएं मिल रही हैं। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है।



ग्रामीण तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। तेंदुए के डर से लोग खेतों और जंगल की ओर जाने से कतरा रहे हैं।



उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सिम्भावली क्षेत्र में गांव धनपुरा और बुकलाना के नहर पटरी के पास जंगल में गांव बक्सर निवासी अनवार मलिक अपनी पत्नी के साथ बाइक पर लौट रहे थे। बुकलाना के पास तेंदुए ने उन पर झपटा, लेकिन वे बाइक से वहां से निकल गए। उधर धनपुरा के जंगल में खेत से लौट रहे किसानों पर भी तेंदुआ ने हमला कर दिया था।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page