कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा

कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एक कूलर फैक्ट्री में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी स्थित एक कूलर फैक्ट्री क्षेत्र में आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान आसपास के फैक्टरियों में काम कर रहे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया।
फायरब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया।











