M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
NewsPilkhuwaUttar Pradesh

कार सवार दंपति पर हमला कर लूटी चेन

पीडि़त ने दो नामजद समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

पिलखुवा। ई-रिक्शा सवार पांच हमलावरों ने कार सवार दंपति की पिटाई कर सोने की चेन लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिसके बाद पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर दो नामजद समेत पांच के खिलाफ लूट और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर निवासी सत्येन्द्र कुमार ने कोतवाली पिलखुवा में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत सोमवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह पत्नी मीनाक्षी के साथ कार द्वारा गाजियाबाद से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में ग्राम पूठा हुसैनपुर के पास कार के आगे ई-रिक्शा जा रहा था। उसमें पांच लोग बैठे थे, अचानक उन्होंने रिक्शा रास्ते में खड़ा कर दिया। आरोप है कि रिक्शा हटाने को कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौच करते दंपति की पिटाई कर दी और सोने की चेन लूटकर ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर पूठा हुसैनपुर निवासी शैंकी और मुनेंद्र को नामजद करते पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page