M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेसियों ने मनाई देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की 57वीं पुण्यतिथि.

हापुड़। बुधवार को कांग्रेस जन रेलवे रोड स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की 57 वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि शास्त्री जी 1951 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के नेतृत्व में अखिल भारत कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किये गये और 1952, 1957 व 1962 के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने के लिये उन्होंने बहुत परिश्रम किया था। सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि शास्त्री जी ने ही “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया था। हम सभी को शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए जीवन में आगे बढना चाहिए और देश के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन बेहद ही सादगी के साथ व्यतीत किया। उनकी विचारधारा और मार्गदर्शन ने देश को एक नया रास्ता दिखाया।
इस दौरान पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, वाई के शर्मा, यशपाल ढिलौर, विक्की शर्मा, सुबोध शास्त्री, निसार खान, धर्मेंद्र कश्यप, सुरेंद्र सिंह, मदन शर्मा, देवेंद्र कुमार, सुखपाल गौतम, असलम सैफी, भरतलाल शर्मा, मोहम्मद आसिफ आदि लोग उपस्थित रहे.!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page