M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ओवरटेक के चक्कर में एक जीप सहित तीन कारें आपस में टकराईं,तीन घायल

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ओवरटेक कर दूसरी कार से टकराईं और दूसरी कार डिवाइडर कूद जीप से टकराईं। जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौकें पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार बुधवार को अमरोहा के गजरौला निवासी अंकित आई-10 कार द्वारा दिल्ली से गजरौला जा रहे थे। उनकी कार के आगे हरियाणा के फरीदाबाद का नेत्रपाल अपनी स्विफ्ट कार द्वारा दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहा था।
बाबूगढ़ के
गांव उपैड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचने पर आईटेन सवार ने स्विफ्ट कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान आई-टेन कार स्विफ्ट से टकरा गई। इस दौरान दोनों कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद आई 10 कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी दिशा में पहुंचकर जीप टकरा गई। जिससे जीप सवार गुरुग्राम निवासी प्रदीप, उसकी माता सुषमा व पिता रामचंद्र थे। दुर्घटना में अंकित, शुभम व सुषमा घायल हो गए। अन्य लोगों को गुम चोट लगी है।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौकें पर पहुंच घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page