M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

उपमुख्यमंत्री द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ने की बयान की निंदा

*उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने की प्रेस वार्ता.*

*हापुड़।* बुधवार को हापुड़ पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। *पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा* कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कल बुधवार को हापुड़ कार्यक्रम में आए थे। जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बेहद ही विवादित और अशोभनीय टिप्पणी की थी। राकेश त्यागी ने कहा हैं कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दिए गए बयान की कांग्रेस जन कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। राकेश त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कहा कि अपने नेताओं की बदजुबानी पर नियंत्रण रखें। अगर भाजपाई नेता अपनी बदजुबानी से बाज नहीं आते हैं तो कांग्रेसी भाजपा के हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। *पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं* कि भाजपा कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती हैं। उन्होंने कहा हैं कि भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने से पहले सबसे पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उन्होंने कहा हैं कि भाजपा में सबसे ज्यादा परिवारवाद हैं जो कि 60 प्रतिशत हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने योगी सरकार को सनातन विरोधी सरकार करार देते हुए कहा हैं कि योगी सरकार खुद को सनातनियों की सरकार कहती हैं। आखिर ये कैसी सनातनियों की सरकार हैं जहां एक शंकराचार्य जी को प्रयागराज माघ मेले में स्नान नहीं करने दिया जा रहा हैं और जब उनके शिष्य पुलिस प्रशासन का विरोध करते हैं तो उन ब्राह्मण शिष्यों की चोटियां पकड़कर खींची जाती हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके बयान को वापिस लेते हुए तुरंत माफी की मांग की हैं। अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो कांग्रेस जन भाजपा के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्श करेंगे।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, कपिल शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, मो0 कयूम अली ( उपाध्यक्ष ) भरतलाल शर्मा, गोपाल भारती आदि लोग मौजूद रहे.!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page